दिल्ली से पंजाब लाने की मिली मंजूरी, कल बिशनोई को किया जाएगा मानसा कोर्ट में पेश

दिल्ली से पंजाब के लिए रवाना हुई पंजाब पुलिस, पूरे रास्ते में होगी वीडियोग्राफी

दिल्ली से पंजाब लाने की मिली मंजूरी, कल बिशनोई को किया जाएगा मानसा कोर्ट में पेश

नई दिल्ली : पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्‍या मामले में गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई को नई दिल्‍ली गिरफ्तार कर लिया है। उसे लेकर पंजाब ला रही है। आज दिन में दिल्‍ली हाई कोर्ट ने लारेंस बिश्‍नोई को गिरफ्तार कर पंजाब ले जाने की इजाजत दे दी थी। उसे कल पंजाब में मानसा अदालत में पेश कर पंजाब पुलिस रिमांड पर लेगी। उसे मानसा पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। 

 

लारेंस बिश्‍नोई तिहाड़ जेल में बंद था और अब उसे पंजाब लाया जा रहा है। दिल्‍ली हाई कोर्ट की इजाजत के बाद पंजाब पुलिस की टीम ने गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई को दिल्‍ली की कोर्ट में पेश किया और ट्राजिट रिमांड मिलने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस की टीम ने लारेंस बिश्‍नोई की गिरफ्तारी के लिए दिल्‍ली कोर्ट में ट्राजिट रिमांड का आवेदन पेश किया और इसे मंजूर कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने लारेंस पर कई संगीन मामले दर्ज होने की बात कह कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।  

 

गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस एक बुलेट प्रुफ गाड़ी में साथ में कई पुलिस अधिकारियों की गाड़ी पायलट करती हुई लारेंस को पंजाब ला रही है जहां पर कल उसे मानसा की अदालत में पेश किया जाएगा, इतना ही नहीं दिल्ली से चलते वक्त और पंजाब पहुंचने तक पूरे रास्ते की वीडियोग्राफी होती रहेगी तांकि अगर कोई भी हरकत हो तो वो पता चल सके।