ऋितिक की मौत को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, दुख भी किया व्यक्त

रविवार शाम को हुई थी ऋितिक की मौत

ऋितिक की मौत को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, दुख भी किया व्यक्त

चंडीगढ़ : पंजाब के होशियारपुर शहर में बोरवेल में गिरने के बाद जिंदगी की जंग को हारने वाले ऋितिक की मौत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऋितिक के परिवार वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

 

सी.एम. मान ने कहा है कि वह इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मासूम की मौत से पूरा प्रदेश व देश गमगीन है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना परिवार के साथ है। सी.एम. मान ने कहा कि परिवार के नुक्सान की भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।