'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह हस्पताल में हुए दाखिल , बीते दिनी ही आए थे कोरेना पाज़िटिव

हस्पताल के सूत्रों की मानें तो सेहत में पहले से सुधार

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह हस्पताल में हुए दाखिल , बीते दिनी ही आए थे कोरेना पाज़िटिव

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे और शीर्ष गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'वह (मिल्खा सिंह) कमजोरी महसूस कर रहे थे और कल से कुछ नहीं खा रहे थे। इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि मिल्खा की हालत स्थिर है।

 

 

बता दें कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद अपने घर में आइसोलेट थे। 91 साल के मिल्खा सिंह को बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने घर में कोरोनटाईन में थे। जीव अपने पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को दुबई से यहां पहुंचे। मिल्खा सिंह ने रिपोर्ट आने के बाद बताया था कि दो घरेलू सहायकों के वायरस से संक्रमित होने के बाद उनके परिवार ने जांच कराई। उन्होंने कहा था, 'बुधवार को केवल वो ही पॉजिटिव आए है ।

 

उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। सिंह ने ट्वीट किया, ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं जिन्हें कोविड-19 उपचार के लिए मोहाली में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्दी स्वस्थ हो जाइए सर।'