आज़ रात से हाईवे पर निकलना पड़ेगा भारी, हो रहा है ईज़ाफा

लाडोवाल टोल प्लाज़ा के रेटों में होगी रात 12 बज़े से बढ़ौतरी

आज़ रात से हाईवे पर निकलना पड़ेगा भारी, हो रहा है ईज़ाफा

31 मार्च रविवार यानि कि आज़ से अगर आप रात 12 बज़े के बाद अपने घर से लुधियाना की ओर निकलने वाले है तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि अब लाडोवाल टोल क्रास कर लुधियाना ज़ाने वालों को लाडोवाल टोल प्लाज़ा के बड़े हुए दामों से टोल कटवाना होगा।

 

क्योंकि आज़ रात 12 बज़े के बाद यानि कि 1 अप्रैल होते ही टोल प्लाज़ा के दाम बड़ने वाले है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़  इंडिया आज साल में तीसरी बार टोल प्लाजा के रेट बढ़ाने की घोषणा कर दी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़  इंडिया की और से जारी नई रेट लिस्ट में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। इस बारे जानकारी देते लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर दपिंदर कुमार ने बताया की नए रेट में मामूली बढ़ोतरी की गई है और 31 मार्च 2024 रात 12 बजे से नई रेट लिस्ट के हिसाब से टोल कटेगा। इस बारे प्रपात जानकारी अनुसार कार के पुराने रेट एक तरफ का 215 और आने जाने का 325 और मासिक पास 7175 था नए रेट में एक तरफ का 220 आने जाने का 330 और मासिक पास 7360 का होगा। इसी प्रकार लाइट व्हीकल  के पुराने रेट एक तरफ का 350   और आने जाने का  520    और मासिक पास 11590   था नए रेट में एक तरफ का 355  आने जाने का 535  और मासिक पास 11885  का होगा।

 

बस ट्रक दो एक्सेल  के पुराने रेट एक तरफ का 730  और आने जाने का 1095  और मासिक पास 24285  था नए रेट में एक तरफ का 745  आने जाने का 1120  और मासिक पास 24905  का होगा।तीन एक्सेल वाहनों  के पुराने रेट एक तरफ का 795  और आने जाने का 1190  और मासिक पास 26490  था नए रेट में एक तरफ का 815  आने जाने का 1225  और मासिक पास 27170  का होगा।हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी फोर एक्सेल वाहनों  के पुराने रेट एक तरफ का 1140  और आने जाने का 1715  और मासिक पास 38085  था नए रेट में एक तरफ का 1170  आने जाने का 1755  और मासिक पास 39055  का होगा।

 

सात और जयादा एक्सेल  के पुराने रेट एक तरफ का 1390   और आने जाने का 2085   और मासिक पास 46360   था नए रेट में एक तरफ का 1425  आने जाने का 2140   और मासिक पास 47545  का होगा।इसके साथ ही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर रहने वालो का पास के रेट भी 1 अप्रैल से 330 से बड़ा कर 340 कर दिया गया है।