चन्नी के Special Cake ने बड़ा दी जालंधर की सियासत

क्या जालंधर से ही चुनाव लड़ेंगे चन्नी !

चन्नी के Special Cake ने बड़ा दी जालंधर की सियासत

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जन्म दिवस के मौके पर जालंधर से कांग्रेस कार्यकर्ता और आदमपुर के कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली चरणजीत सिंह चन्नी का जन्मदिन मनाने उनके यहां पहुंचे थे। कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने चरणजीत सिंह चन्नी का के कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया और उन्हें जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा।

 

वहीं चन्नी के जन्मदिन का यह Special Cake आज़ जालंधर की सियासत एक बार फिर से गर्मा गया, हालांकि जालंधर की सियासत दो नेताओं के भाज़पा के ज़ाने से पहले से ही गर्माई हुई है, लेकिन आज Special Cake ने इस सियासी पारे में गर्माहट और ज्यादा बड़ा दी है।

 

वहीं जब इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जालंधर से उनके शुभचिंतक और कांग्रेस लीडर उनके जन्मदिवस के मौके पर केक लेकर आए हैं और केक काटकर सभी ने उनका जन्मदिन मनाया है। लोकसभा चुनाव जालंधर से लड़ने को पूछा तो उन्होंने कहा कि वह सभी के साथ हैं। वही आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जन्मदिवस मौके पर वह बहुत खुशियां लेकर आए हैं, और हमें और भी खुशियां ऐसे ही मिले और आगे ऐसे ही केक पर केक काटे जाएंगे।