पंजाब के मुख्यमंत्री के घर आई खुशियों की सौगात, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

आप वर्करों के साथ साथ जनता भी दे रही बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री के घर आई खुशियों की सौगात, पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को दिया जन्म

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर में बेटी का जन्म हुआ है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। आज ही डॉ. गुरप्रीत कौर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद अब उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।