बड़ी अपडेट : पंजाब को दहलाने की साजिश बेनकाब, खंडर ईमारत से बरामद किया RDX बारूद

बीते दिनी हरियाणा में पकड़े भी पकड़े गए थे पंजाब के आंतकी

बड़ी अपडेट :        पंजाब को दहलाने की साजिश बेनकाब, खंडर ईमारत से बरामद किया RDX बारूद

तरनतारन : पंजाब में आंतकी गतिविधियां एक बार फिर से सरगर्म होती हुई दिखाई दे रही है जहां बीते दिनी हरियाणा में पंजाब के चार आंतकी पुलिस की स्पेशन सैल टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए वहीं रविवार को तरनतारन की एक खंडर ईमारत से पुलिस द्वारा साढ़े तीन किलो RDX बारूद बरामद किया गया।

 

इस मामले में पंजाब पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, जो अमृतसर के अजनाला के बताए जा रहे हैं। RDX एक बोरी में बंद कर खंडहरनुमा इमारत में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस इसे करनाल में पकड़े गए चारों आतंकियों के साथ जोड़कर देख रही है।

पाकिस्तान में बैठा हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा लगातार पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में जुटा है। खालिस्तानी सोच लेकर पाकिस्तान आतंकियों की शरण ले चुका रिंदा अपने स्लीपर सेल की मदद से घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अब पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से रिंदा द्वारा भारत भेजा 3.50 किलो RDX तरनतारन पुलिस ने बरामद किया है।

एसएसपी तरनतारन रणजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सूचना है कि यह RDX तरनतारन में नौशहरा गांव की एक खंडहर बिल्डिंग मे छिपाकर रखा गया था।