Phillaur के NRI का Canada में गोलियां मारकर किया गया कत्ल

कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता था; विवाद के बाद लेबर ने ........

Phillaur के NRI का Canada में गोलियां मारकर किया गया कत्ल

बड़ी खबर कनाडा से लेकिन पंजाब के जालंधर जिले से जुड़ी हुई क्योंकि जालंधर जिले के अधीन आने वाले हलका फिल्लौर के एक नामी NRI बूटा सिंह का कनाडा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है।

 

उन्हें मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। आपको बता दें कि जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी और एडमिंटन में ही एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे। उनकी मौत के बाद पंजाब में स्थित उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई।    

 

यह वारदात अल्बर्टा प्रांत में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। यहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। सूत्रों के अनुसार निर्माण स्थल पर बूटा सिंह गिल, निक धालीवाल व सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह मौजूद थे। यहां पर बूटा सिंह व निक धालीवाल की किसी बात को लेकर बहस हो गई और धालीवाल ने गोली चला दी। जिससे बूटा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और इंजीनियर सरबजीत सिंह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी निक धालीवाल ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।