दुखदाई खबर : श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 7 जवान शहीद...कई घायल

श्री अमरनाथ यात्रा से डियूटी कर लौट रहे थे जवान

दुखदाई खबर : श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, ITBP जवानों की बस खाई में गिरी, 7 जवान शहीद...कई घायल

 

जम्मू कश्मीर : श्री अमरनाथ यात्रा के समापन के बाद भी इस समय की बड़ी और दुखदाई खबर जम्मू कश्मीर के पहलगाम से आ रही है जहां पर श्री अमरनाथ यात्रा के समापन के बाद अपनी डियूटी खत्म कर लौट रहे वीर जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई।

 

ज़ानकारी के अनुसार मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के छह जवानों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हो गए। सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ITBP के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिर गई।