क्या यह कांग्रेसी विधायक भी जाएंगे AAP में

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

क्या यह कांग्रेसी विधायक भी जाएंगे AAP में

इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर लोक सभा हल्के के साथ जुड़ी हुई कारण की जालंधर के तेज तर्रार विधायक की एक तस्वीर आप के दिग्गज नेताओं के साथ वाइरल हो रही है। 

 

इस वाइरल तस्वीर से क्यास लगाया जा रहा है कि जालंधर के यह विधायक कहीं आप में तो नही जा रहे है। यह विधायक है जालंधर के बावा हेनरी जो कि जालंधर के दिग्गज कांग्रेसी नेता अवतार हेनरी के पुत्र है। 

 

गौर हो कि इस समय जालंधर पंजाब की जहां Hot Seat बनी हुई है वही इस समय कई बड़े नेता अपनी पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे है। इस समय में हुई कांग्रेसी विधायक के इस तस्वीर ने देर रात को जालंधर की सियासत में भूचाल से ला दिया है। हालांकि इस बारे में बात करने के लिए जब विधायक बावा हेनरी से बात करनी चाही तो उनसे कोई संपर्क नही हो पाया। लेकिन अगर बावा हेनरी आप में जाते है तो जालंधर में आप और मजबूत होती दिखाई दे रही है।