Bollywood खान के घर पर फायरिंग, Jalandhar से जुड़े तार

मुंबई क्राईम ब्रांच की टीम ने किए गिरफ्तार

Bollywood खान के घर पर फायरिंग, Jalandhar से जुड़े तार

बीते दिनी Bollywood के खान यानि कि सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले के तार पंजाब से जुड़ गए है, जिसके चलते मुंबई की क्राईम बांच की टीम ने पंजाब के जालंधर शहर में छापेमारी कर दो नौज़वानों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

 

गौर हो कि बीते दिनी मुबंई में Bollywood के खान के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने  पंजाब से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 मार्च को सुभाष चंद्र (37) और अनुज थापन (32) ने शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया है और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। ये दोनों जालंधर के रहने वाले थे।

 

अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्हें शुक्रवार को यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा। चंद्र और थापन 15 मार्च को दो देशी पिस्तौल और 38 कारतूस सौंपने के लिए पनवेल (मुंबई के पास रायगढ़ जिले में) आए थे।'' अधिकारी ने बताया, ‘‘चंद्र और थापन लौटने से पहले तीन घंटे तक गोलीबारी करने वालों सागर पाल (21) और विक्की गुप्ता (24) के साथ पनवेल में रुके थे। पिस्तौल सौंपने से पहले, चंद्र और थापन ने यह जांचने के लिए अपने पास उपलब्ध 40 गोलियों में से दो राउंड गोलीबारी की थी कि हथियार काम कर रहा है।''