अजीत प्रकाशन समूह की सीनियर एग्जीक्यूटिव मैडम गुरजोत कौर को पुष्पा गुज़राल साइंस सिटी में मिली अहम जिम्मेवारी

पुष्पा गुजराल नारी निकेतन जालंधर की महासचिव भी गुरज़ोत कौर

अजीत प्रकाशन समूह की सीनियर एग्जीक्यूटिव मैडम गुरजोत कौर को पुष्पा गुज़राल साइंस सिटी में मिली अहम जिम्मेवारी

जालंधर : पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश और विदेश में पंजाबियों की पहली पंसदिदा अखबार अज़ीत के अजीत प्रकाशन समूह की सीनियर एग्जीक्यूटिव मैडम गुरजोत कौर को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला में महिलाओं संबंधी शिकायतों बारे बनाई गई कमेटी की सदस्य नामजद किया गया है। आपको बतां दे कि गुरजोत कौर पुष्पा गुजराल नारी निकेतन जालंधर की महासचिव भी हैं। 

 

गौर हो कि उक्त कमेटी सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत गठित की गई है। सेक्सुअल हरासमेंट शिकायत निवारण कमेटी नामक यह कमेटी पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में कार्यरत महिलाओं से शारीरिक छेड़छाड़ संबंधी मिली शिकायतों का निपटारा करेंगी। इस कमेटी में गुरजोत कौर के साथ 5  अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं