फिरोज़पुर में CM Bhagwant Mann का रोड शो, लोगों का ऊमड़ा जन सैलाब

पार्टी के प्रतियाशी के हक में निकाला रोड शो

फिरोज़पुर में CM Bhagwant Mann का रोड शो, लोगों का ऊमड़ा जन सैलाब

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मिशन 'आप 13-0' के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिरोजपुर में रोड शो किया। यहां से पार्टी के उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में प्रचार किया। सी.एम. मान ने कहा कि प्यार कमाने के लिए सबसे पहले लोगों के दिलों में जगह बनानी पड़ती है।

 

 

सी.एम. मान ने कहा कि हमारी सरकार ने जहां लोगों को मुफ्त बिजली दी है, वहीं किसानों को भी 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है, जिससे उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इसलिए उन्हें देश के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग उन्हें 13 बाजू और 13 जुबानें दें दे, जो लोगों के अधिकारों के लिए बोल सकें, तो किसी की क्या हिम्मत कि पंजाब का एक रुपया भी रोक ले। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर बीजेपी सोच रही है कि वे आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन केजरीवाल एक विचारधारा का नाम है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता।

 

 

सी.एम. मान ने कहा कि भारत में आम आदमी पार्टी केंद्र में सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। आप ऐसे ही प्यार और समर्थन बनाए रखें। हम किसी को पंजाब का एक रुपया भी बंद नहीं करने देंगे। सी.एम. मान ने तंज कसते हुए कहा कि फिरोजपुर से सांसद रहे सुखबीर बादल अपने संसदीय क्षेत्र की बात तो दूर, कभी संसद भी नहीं आए। इनके पास संसद में सबसे कम सवाल हैं और उपस्थिति भी सबसे कम है, लेकिन आप हमें जहां भी बुलाएं, आप हमेशा हाजिर हैं और आगे भी रहेगा।