दिन दिहाड़े बाऊंसर का कामन करने वाले नौज़वान का कत्ल

गोलियां मारकर किया गया कत्ल

दिन दिहाड़े बाऊंसर का कामन करने वाले नौज़वान का कत्ल

खरड़ के नजदीक चंदो गांव में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक यह बड़ी घटना दोपहर करीब 12.30 बजे हुई। फिलहाल मृतक की पहचान मणि सिंह (26) गांव त्यूड़ के रूप में हुई है।

 

 

पता चला है कि मनी सिंह पुत्र बबली निवासी गांव त्यूड़  बाउंसर था। आज करीब 12 बजे जब वह जिम से मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था तो गांव चंदो के पास 2 मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।