जालंधर में बड़ी वारदात, दिन दिहाड़े चली गोलियां , एक महिला की मौत

घर में हुई फायरिंग में बेटा गंभीर रूप से घायल

जालंधर में बड़ी वारदात, दिन दिहाड़े चली गोलियां , एक महिला की मौत

जालंधर : पंजाब के जालंधर देहाती से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मंगलवार की सुबह एक घर में घुस कर फायरिंग कर दी गई है। गोली लगने से एक महिला की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल की पहचान महिला के बेटे दीपक के रूप में हुई है।

 

घटना जालंधर देहाती के कसबा मेहतपुर के गांव   उदोवाल की है जहां पर एक घर में गोलियां चलाने के बाद बदमाश फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो महिला और दीपक नामक व्यक्ति खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

हमलावर कौन थे और उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है लेकिन खबर लिखे ज़ाने तक किसी परिणाम पर नहीं पहुंच पाई है।