पंजाब के लुधियाना शहर की सब्जी मंडी में गुरुवार को दिन-दिहाड़े एक आढ़ती जुरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में एक्टिवा पर आए व्यक्ति ने आढ़ती की छाती में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आढ़ती को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन वहां मौत से लड़ नही पाया। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद कर मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।