Sidhu Moosewala कत्लकांड मामले में पंजाबी गायक मनकीरत औलख की एक बार फिर से सफाई

गायक ने पोस्ट शेयर कर कहा मैं किसी मां का बेटा नहीं छीन सकता

चंडीगढ़ : पंजाबी गायकी का विदेशों तक लोहा मनवाने वाले पंजाबी गायक Sidhu Moosewala   जिनका कि 29 मई को गैंगस्टरों द्वारा कत्ल कर दिया गया था, इस कत्ल के बाद यह कत्ल देश स्तर पर ही नहीं बल्कि विदेश स्तर तक चर्चा का विषय बन गया।

 

कारण कि दिन दिहाड़े हुए इस कत्ल के बाद पंजाब सरकार भी विरोधी पार्टियों के निशाने पर तो आई ही थी लेकिन आम जनता के निशाने पर भी आ गई क्योंकि लोग पंजाब सरकार को इस कत्ल का कहीं ना कहीं दोषी मान रही है।

 

इस कत्लकांड के बाद एक और नाम बड़ी ही चर्चा में आया था वो था पंजाबी गायक मनकीरत औलख का क्योंकि कहा ज़ा रहा है कि मनकीरत औलख भी Sidhu Moosewala  कत्लकांड में शामिल है। जिसके चलते बीते दिनी औलख द्वारा सोशल मीडिया पर लाईव होकर अपनी सफाई दी गई थी, लेकिन आज़ Sidhu Moosewala   के अंतिम अरदास से कुछ घंटे पहले औलख ने एक बार फिर से एक पोस्ट सांझी कर अपनी सफाई तो दी है साथ ही कहा है कि वो किसी मां का बेटा नहीं छीन सकते।