सात दिन के लिए बंद रहेगा इंटरनेट सरकार ने लिया बड़ा फैसला

किसानों की दिल्ली रवानगी से पहले हरियाणा सरकार का फैसला

सात दिन के लिए बंद रहेगा इंटरनेट सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : किसानों द्वारा अपनी मांगो को लेकर एक बार फिर से दिल्ली की रवानगी की ज़ा रही है, जिसके चलते ही संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। ऐलान के चलते हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है। 

 

इस के चलते ही हरियाण सरकार ने हरियाणा में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। संयुक्त किसान मोर्चे और 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन दिल्ली कूच करेंगे। जिसे लेकर हरियाणा सरकार ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बता दें कि सुबह 6 बजे से 13 फरवरी रात 11:59 बजे तक इन जिलों में इंटरनेट बंद रहेगा। इस दौरान ब्रॉडबैंड और लीज लाइन का इंटरनेट चलता रहेगा।

 

हरियाणा सरकार ने तर्क दिया कि CID के ADGP ने किसानों की तरफ से मार्च और प्रदर्शन की कॉल दी गई है। इससे तनाव, पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। इस दौरान इंटरनेट के जरिए भ्रामक जानकारी सर्कुलेट की जा सकती है। सोशल मीडिया फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर, SMS आदि के जरिए ऐसा न हो, इसलिए इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया है।