श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पेश की एकता की मिसाल, रोजेदारों के लिए रोज सेहरी और इफ्तार कर रहा तैयार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पेश की एकता की मिसाल, रोजेदारों के लिए रोज सेहरी और इफ्तार कर रहा तैयार

 

करोना वायरस जिस दहशत ने पिछले लंबे समय से पूरे देश की रफ्तार को रोक कर रखा हुअा है इतना ही नही इस करोना वायरस ने इस कदर अपनी दहशत पूरी दुनिया में बनाई है कि इतिहास में पहली बार प्रसिद्व धार्मिक स्थानों के कपाट भी बंद कर दिए गए, ऐसा ही विश्व प्रसिद्व धार्मिक स्थान है मां वैष्णों देवी का दरबार, बेशक की मां के दरबार के कपाट बंद है लेेकिन मां वैष्णों देवी श्राईन बोर्ड द्वारा इस दौरान एक मिसाल पेश करने वाला काम किया जा रहा है।

 

गौर हो कि क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड निरंतर भोजन उपलब्ध का करवा रहा है। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने भाईचारे की एक नई  मिसाल पेश की है। चूंकि रमजान का महीना चल रहा है तो यहां बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में मुस्लिम भी रहते हैं। जो रोजा रहते हैं। ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने उनके मुताबिक अपने यहां खाना बनाने के शेड्यूल को बदल दिया है।

 

इस क्वारंटीन सेंटर में देश के विभिन्न राज्यों से आए मजदूरों को रखा गया है जिनमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय के हैं। ऐसे में बोर्ड के अधिकारी इन लोगों को सेहरी और इफ्तार करवाने का फैसला किया। एक अधिकारी के मुताबिक इन लोगों को ईद पर विशेष भोजन देने की कोशिश की जा रही है।

 

बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक यहां रोजाना दो से तीन सौ लोगों के लिए सेहरी और इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। इनके साथ अन्य समुदाय के लोगों को भी सुबह चार बजे नाश्ता दिया जाता है और शाम करीब सात बजे भोजन उपलब्ध कराता है।

मुस्लिम समुदाय के लोगों को सेहरी और इफ्तार के समय श्राइन बोर्ड द्वारा चना, पूरी, चावल, कढ़ी, चपाती, सब्जी तथा कुल्चा आदि उपलब्ध करवाया जा रहा है। श्राइन बोर्ड के कर्मचारी अपनी रसोईघर में रोजाना देर रात करीब एक बजे ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खाना बनाने के लिए जुट जाते हैं।

आपको बता दें कि श्राइन बोर्ड भाईचारे की एक बेहतरीन मिसाल पेश कर रहा है और श्राइन बोर्ड रमजान की शुरुआत से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को निरंतर सेहरी व इफ्तार उपलब्ध करवा रहा है।