पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने वाला शूटरों ने बना रखा था Backup प्लान भी

दिल्ली पुलिस ने दो शूटरों को गुज़रात से किया गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने वाला शूटरों ने बना रखा था Backup प्लान भी

चंडीगढ़ : पंजाब के बेहद ही चर्चित और देश विदेश में पंजाब का नाम रौशन करने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड में आज़ दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दिल्ली पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने वाले दो शार्प शूटरों को गुज़रात से गिरफ्तार कर लिया है।

 

दोनों ही शार्प शूटरों की पहचान प्रियवर्त फौजी और कशिश ज़ोकि अपने तीसरे साथी केशव के साथ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के नजदीक एक किराए के मकान में छुपे हुए थे। फौजी हरियाणा के सोनीपत जिले के गढ़ी सिसाना का रहने वाला है। वही पूरे हत्याकांड के मॉड्यूल को लीड कर रहा था। केशव उर्फ कुलदीप गांव बेरी जिला झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ झज्जर में 2021 में मर्डर केस चल रहा है। केशव आवा बस्ती बठिंडा का रहने वाला है।

 

शार्प शूटरों ने पंजाबी सिंगर को मारने के लिए बना रहा था Backup प्लान

 

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए शार्प शूटरों ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए पूरी प्लानिंग कर रखी थी, इतना ही नहीं BackUp प्लानिंग यानि कि अगर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला गोलियों से ना मरता तो उसे हैंड ग्रेनेड से ऊड़ाने की भी पूरी प्लानिंग कर रख थी।

यह हथियार हुए है बरामद

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला  को मारने वाले शार्प शूटरों से दिल्ली पुलिस के मुताबिक 8 हाई एक्सप्लोसिव ग्रेनेड, अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर बरामद किया गया है। इसे AK47 पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा एक असॉल्ट राइफल, 3 पिस्टल, 36 राउंड कारतूस, एक पार्ट AK सीरीज असॉल्ट राइफल का मिला है।