पंजाब के मुख्यमंत्री का अपने ही कैबनिट मंत्री पर बड़ा Action कैबनिट मंत्रीमंडल से किया बाहर

कमीश्न मांगने के लगे थे आरोप

पंजाब के मुख्यमंत्री का अपने ही कैबनिट मंत्री पर बड़ा Action  कैबनिट मंत्रीमंडल से किया बाहर

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही पार्टी के कैबनिट मंत्री पर बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें कैबनिटमंत्रीमंडल से बाहर कर दिया है।

 

गौर हो कि आप की सरकार भ्रष्टाचार पर नकेल कसने पर कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसके चलते ही  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही कैबिनेट से मंत्री विजय सिंगला को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कारएण उनपर भ्रष्टाचार व कमिशन लेने के आरोप लगे हैं।

सूत्रों की मानें तो वह अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे जिसकी शिकायत सीएम मान को मिलने के बाद उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।