पंजाब के अमृत्सर में बड़ी वारदात, दिन दिहाड़े शिव सेना नेता पर चली गोलियां

शहर में माहौल बना तनावपूर्ण

पंजाब के अमृत्सर में बड़ी वारदात, दिन दिहाड़े शिव सेना नेता पर चली गोलियां

अमृत्सर : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृत्सर शहर से आ रही है जहां पर कुछ देर पहले शिव सेना नेता सूरी पर दिन दिहाड़े गोली चला दी गई है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां के गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को दिन-दिहाड़े 3.30 के करीब गोली मार दी गई। इस समय उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इतना ही नही हमलावर ने पुलिस की मौज़ूदगी में ही शिव सेना नेता सुधीर सूरी पर हमला किया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सूरी की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक सूरी के सुरक्षाकर्मी गोली मारने वालों का पीछा कर रहे हैं।