Big Breaking : कांग्रेस के चिंतन शिविर के बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

30 मिन्ट के लाईव के बाद कहा Good Bye congress

Big Breaking : कांग्रेस के चिंतन शिविर के बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

चंडीगढ़ : देश में लगातार Backfoot पर ज़ा रही कांग्रेस द्वारा चिंतन शिविर किया ज़ा रहा है लेकिन इस चिंतिन शिविर के बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस के लिए चिंता और बढ़ा दी है।

 

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने करीब 30 मिन्ट के लाईव दौरान जहां पहले तो कांग्रेस पर ज़मकर भड़ास निकाली वहीं अंत में कांग्रेस को good Luck कहते हुए खुद कांग्रेस को Good Bye कर गए।

 

लाईव के दौरान अंबिका सोनी पर जमकर बरसे सुनिल जाखड़

जाखड़ ने कांग्रेस नेत्री अंबिका सोनी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिंदू और सिख भाईचारे में बड़ी फूट डाली थी। दिल्ली में बैठे उन लीडरों पंजाब कांग्रेस का काम खराब कर दिया, जिन्हें पंजाब पंजाबियत बारे कुछ भी नहीं पता। उन्होंने कहा कि अगर  सुनील की वजह से कांग्रेस को नुकसान हुआ तो सुनील को निकाला क्यों नहीं गया? कांग्रेस को नुकसान कुछ चापलूस लोगों की वजह से हुआ।