Punjab के CM के आदेश के बाद पुलिस ने फौरन लिया एक्शन

पूर्व कैबनिट मंत्री Vijay Singla को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पंजाब पुलिस के अधिकारी भी फौरन एक्शन में आ गए और पूर्व कैबनिट मंत्री विज़स सिंगला को गिरफ्तार कर लिया।

 

गौर हो कि कुछ देर पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लाईव होकर बताया कि उनके द्वारा उनकी ही कैबनिट के मंत्री विज़य सिंगला के खिलाफ एक्शन लिया गया और उन्हें कैबनिट से बर्खास्त कर दिया गया।

 

मुख्यमंत्री का दावा था कि सिंगला अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे जिसकी शिकायत उन्हें मिली तो  उन्होंने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।