पंजाब में बड़ी वारदात, आम आदमी पार्टी के पार्षद को मारी गोली

मलेरकोटला में दिन दिहाड़े चली गोली

पंजाब में बड़ी वारदात, आम आदमी पार्टी के पार्षद को मारी गोली

मलेरकोटला : पंजाब में इन दिनों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल होती हुई दिखाई दे रही है। कारण कि आए दिन पंजाब में गोली चलना और कत्ल होना तो आम सी बात होती ज़ा रही है।

 

ताज़ा मामला है पंजाब के मलेरकोटला ईलाके का जहां पर दिन दिहाड़े गोलियां चला कर पंजाब की आम आदमी सरकार के ही पार्षद का कत्ल कर दिया गया।

 

बताया ज़ा रहा है कि 'आप' पार्षद अकबर भोली पर सुबह जिम में 2 बदमाशों ने गोलियां चला दी। अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमालवर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

 

आपको बता दें कि अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। उनके बड़े भाई की भी हत्या की गई थी। इस वारदात के बाद लोगों में सहम का माहौल था। जिक्रयोग्य है सरेआम हत्या को अंजाम देना अपने आप में सवाल खड़े करता है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।