Big Breaking : संगरूर उपचुनाव में आ रहे है रोचक परिणाम, मुख्यमंत्री के अपने ही गांव वालों ने नहीं पसंद की आप

सिमरनजीत सिंह मान और आप उम्मीदवार में चल रहा मुकाबला

Big Breaking : संगरूर उपचुनाव में आ रहे है रोचक परिणाम, मुख्यमंत्री के अपने ही गांव वालों ने नहीं पसंद की आप

संगरूर :  पंजाब की संगरूर लोक सभा के लिए हुए उपचुनाव के बाद आज़ रविवार को चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे है।

 

सुबह से ही चल रही वोटिंग काऊंटिग में शिरामणि अकाली दल अमृत्सर के सिमरनजीत सिंह मान और आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह में कांटे की टक्कर चल रही है। अगर बात की जाए अक तक की वोटिंग गिनती की तो सिमरनजीत सिंह मान 3279 वोटों से आगे चल रहे है।

 

दूसरी ओर देखा जाए तो पंजाब में आप की सरकार होने के बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अपने गांव से ही लोगों का आप पर से भरोसा ऊठता हुआ नज़र आ रहा है कारण कि मुख्यमंत्री के अपने गांव से ही सिमरनजीत सिंह मान आगे चलते हुए नज़र आ रहे है। इसके साथ ही पंजाब के वित्त मंत्री और शिक्षा मंत्री के अपने पैतृक गांव से भी मान ही आगे चलते हुए नज़र आ रहे है।