पंजाब कांग्रेस के प्रधान राज़ वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पढ़े पूरा मामला

कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ गवर्नर हाउस घेरने की कोशिश की

पंजाब कांग्रेस के प्रधान राज़ वड़िंग सहित कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, पढ़े पूरा मामला

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राज़ा वड़िंग को आज़ चंडीगढ़ में प्रर्दशन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनके साथ कई और दिग़्गज़ कांग्रेसी नेताओं को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

 

गौर हो कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ई.डी. से पूछताछ के विरोध में पंजाब कांग्रेस वर्करों में भारी रोष है। इसके चलते आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और वर्करों द्वारा चडीगढ़ में प्रदर्शन किया गया। चंडीगढ़ में इकट्ठे हुए कांग्रेसी वर्करों ने राज भवन का घेराव करने जाने से पहले ही पुलिस ने बैरीकेड लगाकर पंजाब कांग्रेस भवन नजदीक रोक लिया।

 

इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर ढिल्लों के अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन पर पानी की बौछार कर दी।जिसके बाद करीब 90 कांग्रेसियों को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन सभी को थाना सेक्टर 3 के थाने में रखा गया है।