जालंधरिए दी सलाह नाल चल्लू हुण दिल्ली दी सरकार

जालंधर के दीपक बाली को मिली अहम जिम्मेवारी

जालंधरिए दी सलाह नाल चल्लू हुण दिल्ली दी सरकार

जालंधर :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केज़रीवाल की दिल्ली सरकार अब जालंधर के लाल की सलाह के साथ चलेगी। जी हां क्योंकि दिल्ली सरकार ने जालंधर में पंजाबी मां बोली के रखवाले से मशहूर दीपक बाली को अपना सलाहाकार नियुक्त कर दिया है।

 

अगर बात की जाए दीपक बाली की तो बाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को Art and culture के विषयों पर अपनी राय देंगे। दीपक बाली पंजाबी जागृति मंच के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्लाजमा रिकॉर्डस के एमडी के तौर पर भी सेवा कर रहे हैं। 

 

इन्हीं सेवाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दीपक बाली को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है। बता दें कि, Advisor to CM पर नियुक्त होने वाले व्यक्ति को कैबिनेट रैंक का दर्ज माना जाता है।