Ladowal टोल प्लाज़ा पर दो बार भरना होगा टोल टैक्स, लोगों की ज़ेब पर बढ़ेगा भार

नए टोल प्लाज़ा की भी हो रही है शुरूआत

Ladowal टोल प्लाज़ा पर दो बार भरना होगा टोल टैक्स, लोगों की ज़ेब पर बढ़ेगा भार

लुधियाना : किसानी आंदोलन जोकि बीते दिनी करीब 378 दिन चलने के बाद केंद्र सरकार के फैसले के बाद समाप्त कर दिया गया है, इस किसान आंदोलन के समाप्त के बाद से ही लोगों में टोल टैक्स की चिंता भी बढ़ गई है क्योंकि एक साल से ज्यादा समय तक चले किसानी आंदोलन के चलते टोल टैक्स भी बंद पढ़े हुए थे क्योंकि पंजाब हरियाणा के सभी टोल टैक्सों पर किसानों द्वारा धरना प्रर्दशन किया ज़ा रहा था।

 

लेकिन अब धरना समाप्त होने के बाद से ही टोल टैक्स वाले भी एक्टिव हो गए है और टोल टैक्स शुरू करने की पूरी तैयारी कर चुके है, बात की जाए सबसे ज्यादा चलने वाले और सबसे महंगे टोल प्लाज़ा लाडोवाल टोल प्लाज़ा की जोकि फिल्लौर दिल्ली ज़ाते हुए फिल्लौर का सतलुज़ दरिया पार करने के बाद पहला टोल प्लाज़ा है पर अब ग्राहक की ज़ेब दो बार कटने की पूरी तैयारी आरंभ हो गई है। सूत्रों की मानें तो 15 दिसंबर से यह टोल प्लाज़ा दोबारा से शुरू होने ज़ा रहा है।

 

लेकिन दो बार ज़ेब कटने की बात हम इसलिए कर रहे है क्योंकि फिरोजपुर रोड व संगरूर की ओर से लाडोवाल बाईपास होते हुए जालंधर जाने वाले वाहनों को अब लाडोवाल टोल प्लाजा से पहले बाईपास पर जैनपुर के पास नए बने टोल प्लाजा पर भी टोल  चुकाना पड़ेगा। ऐसे में जालंधर की ओर जाने वालों को दो जगह टोल का बोझ पड़ेगा। बताया ज़ा रहा है उक्त नए टोल प्लाज़ा को भी 15 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है।

 

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने इस नए टोल प्लाजा के रेट भी जारी कर दिए हैं। यहां पर कार चालकों को 35 रुपये एक तरफ का टोल देना होगा। गौरतलब है कि फिरोजपुर रोड से लाडोवाल टोल प्लाजा तक 18 किलोमीटर लंबा बाईपास बना है। यह बाईपास मार्च 2021 में बनकर तैयार हो गया था। इस पर वाहनों की आवाजाही भी हो रही है। जैनपुर के पास नेशनल हाईवे अथारिटी ने टोल प्लाजा बनाया गया है। हालांकि यह भी अप्रैल में ही तैयार हो गया था, लेकिन किसान आंदोलन के कारण शुरू नहीं हो पाया था। वाहन चालक अब तक बिना टोल चुकाए आवाजाही कर रहे थे। टोल प्लाजा को संचालित करने वाली कंपनी का कहना है कि वह 14 दिसंबर तक पूरा यहां कंप्यूटर लगाकर पूरी व्यवस्था बना देंगे। फास्टैग की व्यवस्था तैयार कर दी है। 15 दिसंबर से इसे शुरू कर देंगे।