कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहूल गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहूल गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के विरोध में यहां सीबीआई मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया।

[metaslider id="3396"]

सीबीआई मुख्यालय पर सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष करीब दो घंटे से अधिक समय तक बैठे रहे और उसके बाद राहुल गांधी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पार्टी नेता दीपेन्द्र हुड्डा, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी महासचिव अशोक गहलोत और प्रमोद तिवारी सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। जिन्हें बाद में औपचारिकता पूरी करने के बाद छोड़ दिया गया। आप भी देखें राहूल गांधी के पकड़े जाने और रिहा होने की वीडीयो