नवज़ोत सिंह सिद्ध ने फिर दिखाए तीखे तेवर, किसानी आंदोलन के हक में पटियाला और अमृत्सर घर पर लहराए काले झंडे

किसानों के समर्थन में बोले ल़डाई ज़ारी रहेगी।

नवज़ोत सिंह सिद्ध ने फिर दिखाए तीखे तेवर, किसानी आंदोलन के हक में पटियाला और अमृत्सर घर पर लहराए काले झंडे

चंडीगढ़ : पंजाब में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले है लेकिन उस से पहले ही पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है जोकि थमने का नाम नही ले रहा है। इस बीच ही केंद्र सरकार के विरोध में किसानी आंदोलन में लगातार छह माह से ज़ारी है, जिसके चलते किसानों द्वारा बीते दिनी ऐलान किया गया था कि वो 26 मई को काले दिवस के तौर पर मनाएंगे जिसके लिहाज़ से उन्होंने लोगों से अपने घरों कारों, व अन्य स्थानों पर काले झंडे लहराने के लिए कहा हुआ है।

 

इस बीच पंजाब में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने तीखे तेवर दिखा दिए है। उन्होंने किसानों का समर्थन करने के लिए अपने घरों पर काला झंडा लगाया है। सिद्धू ने किसानों के समर्थन में पटियाला और अमृतसर में अपने आवास पर काला झंडा लगा दिया है। झंडा लगाने के बाद सिद्धू ने एक ट्वीट किया, इसमें उन्होंने लिखा- 'विरोध में काला झंडा फहराया... हर पंजाबी को किसानों का साथ देना चाहिए !!'

 

 

आज कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने कहा कि पिछले 20-25 साल से घट रही आमदनी, बढ़ रहे कर्ज के कारण किसान परेशान है और पंजाब के किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। पंजाब आज एक साथ तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है, ये तीनों कानून किसान, मजदूर और व्यापारी के पेट पर लात मारने वाले हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर इन तीनों कानूनों को वापस नहीं लिया गया, तो पंजाब फिर खड़ा नहीं हो पाएगा। सिद्धू ने कहा कि मेरे घर पर अब काला झंडा लग गया है, ये नए कानूनों के खिलाफ है। जबतक तीनों कानून वापस नहीं होंगे, तबतक ये काला झंडा उतरेगा नहीं।