पंजाब के मुख्यमंत्री का ऐलान, पंजाबियों को मिलेगी यहां से राहत

दो टोल प्लाज़ा पंजाब के होंगे बंद

पंजाब के मुख्यमंत्री का ऐलान, पंजाबियों को मिलेगी यहां से राहत

पंजाब वासियों को आने वाली 2 अप्रैल को एक और खुशखबरी मिलने ज़ा रही है कारण कि पंजाब के दो टोल प्लाज़ा 2 अप्रैल को बंद होने ज़ा रहे है।

 

इस बारे में खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट सांझी कर दी है। सी.एम. मान ने अपने एक्स अकाऊंट पर लिखा,  "लुधियाना से बरानला वाया सुधार.. राएकोट.. महिल कला के 2 टोल प्लाजा है, 1 गांव रकबा नजदीक  मुल्लापुर, दूसरा गांव महिल कला, जो एक ही कंपनी के है। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए टोल को बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पंजाब सरकार द्वारा नहीं माना गया। उन्होंने लिखा कि ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।"