जिस खालिस्तानी समर्थक पन्नू को नहीं पसंद देश की शान तिरंगा, उसी के घर के बाहर लगाया तिरंगा

गुरपतवंत पन्नू की चंडीगढ़ कोठी के बाहर लगाया गया तिरंगा

जिस खालिस्तानी समर्थक पन्नू को नहीं पसंद देश की शान तिरंगा, उसी के घर के बाहर लगाया तिरंगा

चंडीगढ़ : हर समय देश के तिरंगे झंडे के खिलाफ प्रचार कर और पंजाब के भोले भाले युवायों के मन में खालिस्तान का दुष्प्रचार कर पंजाबियों को भड़काने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले SFJ के गुरपंतवत सिंह पन्नू के निवास के बाहर इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड और उनके साथियों ने तिरंगा झंडा लगा दिया है।

 

 

आपको बतां दें कि न्नू वॉन्टेड आतंकवादी है। वह खालिस्तान समर्थक संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' का सरगना है। इस संगठन को कथित रुप से पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई चलाती है। पन्नू सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के युवाओं को भड़काने की कोशिशें करता रहता है।

 

इतना ही नहीं बीते दिनी पन्नू ने एक वीडियो वायरल कर हरियाणा में भी आज़ादी दिवस पर खालिस्तानी झंडे लगाने का ऐलान किया था लेकिन आज़ इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड और उनके साथियों ने पन्नू के अपने निवास के बाहर ही तिरंगा झंडा लगा कर पन्नू को करारा जवाब दे दिया है।