पंजाब हरियाणा बार्डर पर प्रर्दशन कर रहे किसानों को बड़ी राहत

हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पंजाब हरियाणा बार्डर पर प्रर्दशन कर रहे किसानों को बड़ी राहत

पंजाब हरियाणा के बार्डरों पर पिछले दस दिनों से प्रर्दशन कर रहे किसानों को जहां पहले ही दिन से हरियाणा पुलिस के आंसू गैस के गोलों , गोलियां और ना ज़ाने किस किस चीज़ का सामना करना पड़ रहा था को अब कुछ राहत मिलने वाली है।

 

वो राहत है NSA की गौर हो कि प्रर्दशन कर रहे किसानों पर पहले हरियाण सरकार द्वारा NSA लगाने की बात की ज़ा रही थी, आज़ सुबह भी इस बारे में खबर काफी तेज़ी से वायरल हो रही थी, लेकिन सूत्रों की माने तो अब हरियाणा सरकार ने NSA ना लगाने का फैसला लिया है। जिस से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि अगर हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर NSA लगा दी ज़ाती तो किसानों को काफी परेशानी का सामना करना प़ड़ सकता था। हालांकि सूत्रों की मानें तो कल हरियाणा सरकार इस कारवाई को लेकर पूरी तरह तैयार थी, लेकिन हालातों को देखते हुए आज़ हरियाणा सरकार एक तरीके से बैक्फुट होती हुई नज़र आ रही है।

 

आखिर क्या है NSA ?

 

  • बेहद सख्त कानून है एनएसए।
  • शंका के आधार पर होती है गिरफ्तारी।
  • गिरफ्तारी की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

 

नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) एक ऐसा कानून है जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति से कोई खास खतरा सामने आता है तो उस व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकता है यदि सरकार को लगता है कि कोई व्यक्ति देश के लिए खतरा है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। 1980 में देश की सुरक्षा के लिहाज से सरकार को ज्यादा शक्ति देने के उद्देश्य से बनाया गया था। यह एक्ट सरकार को शक्ति प्रदान करता है कि यदि उसे लगे कि किसी को देशहित में गिरफ्तार करने के की आवश्यकता है तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। संक्षेप में कहा जाए तो यह एक्ट किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार देता है।

 

नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को 3 महीने के लिए बिना जमानत के हिरासत में रखा जा सकता है और इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। इसके साथ ही हिरासत में रखने के लिए आरोप तय करने की भी जरूरत नहीं होती और हिरासत की समयावधि को 12 महीने तक किया जा सकता है। साथ ही हिरासत में लिया गया व्यक्ति हाईकोर्ट के एडवाइजरी के सामने अपील कर सकता है और राज्य सरकार को यह बताना होता है कि इस व्यक्ति को हिरासत में रखा गया है।