आखिर 18 मार्च से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को किया गया गिरफ्तार

मोगा के गांव रोड से किया गया गिरफ्तार

आखिर 18 मार्च से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को किया गया गिरफ्तार

इस समय की बड़ी खबर वारिस पंजाब दे के मुखिया और 18 मार्च से पुलिस से भगौड़े चल रहे अमृतपाल सिंह से जुड़ी हुई। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोड से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बीच में यह भी कहा जा रहा है कि अमृतपाल सिंह ने आत्मसमर्पण किया है लेकिन इस बारे में अधिकारित पुष्टि नही की गई है। लेकिन इतना है कि 18 मार्च से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।