Elections 2024: INDIA गठबंधन पर बनी सहमति, पंजाब में अलग अलग लड़ेगी आप व कांग्रेस

‘आप’ और कांग्रेस के बीच 5 राज्यों में सीट बंटवारे का ऐलान

Elections 2024:  INDIA गठबंधन पर बनी सहमति, पंजाब में अलग अलग लड़ेगी आप व कांग्रेस

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज़ सहमति जता दी गई है जिसके बाद ही पत्रकार वार्ता के दौरान सीटों के बंटवारे को ऐलान भी कर दिया गया।

 

 

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं।

 

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई।



हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी।