पंजाब के इस जिले की STF टीम की बडी कामयाबी, हैरोईन से भी खतरनाक नशे की खेप पकड़ी

200 करोड़ रूपए की है बाज़ार में कीमत

पंजाब के इस जिले की STF टीम की बडी कामयाबी, हैरोईन से भी खतरनाक नशे की खेप पकड़ी

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले की STF टीम को बड़ी कामयाबी मिली है,  STF टीम ने लुधियाना में भारी मात्रा में हैरोईन से भी ज्यादा खतरनाक नशे की खेप पकड़ी है। जिस दौरान नशा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्यआरापी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

 

मिली ज़ानकारी के अनुसार STF की टीम ने आरोपियों से 20 किलो 800 ग्राम आईस बरामद की है, जिसका अर्तराष्ट्रीय मूल्य सूत्रों के अनुसार 200 करोड़ रुपए के करीब है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने सराभा नगर के रहने वाले हरप्रीत सिंह बोबी, अंबेदकर नगर माडल टाऊन के रहने वाले अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा आरोपी लेबर कालोनी जवाहर कैंप के रहने वाले विशाल कुमार उर्फ विनय की तलाश में पुलिस रेड कर रही है।

 

हैरोइन से ज्यादा खतरनाक इस ड्रग के बारे में अगर पड़ा जाए तो यह हेरोइन के विपरीत काम करता है। हेरोइन नर्वस सिस्टम को उदास व डाउन करता है, जबकि आइस ड्रग उत्तेजित कर देता है। इसका आमतौर पर इस्तेमाल रेव पार्टी, डिस्कोथेक और बड़े-बड़े होटलों में किया जाता है।