युक्रेन में पंजाब के युवक के लगी गोली, मदद के लिए लगाई गुहार

बोला- कार में ल्वीव सिटी जाते हुए रास्ते में लगी गोली

युक्रेन में पंजाब के युवक के लगी गोली, मदद के लिए लगाई गुहार

चंडीगढ़ : रशिया व यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में फंसे भारतीय विद्यार्थी सुरक्षित नहीं हैं। पंजाब के हरजोत सिंह को गोली लग गई है। वह कार से ल्वीव सिटी की तरफ जा रहा था। फिलहाल हरजोत को इस समय कीव के अस्पताल में दाखिल किया गया है, लेकिन अस्पताल से हरजोत ने भारत सरकार को ट्वीट करके मदद मांगी है।