बड़ी खबर : ईवीएम स्ट्रांग रूम में चली गोली, एक अधिकारी की मौत, अधिकारियों में मचा हड़कंप

पंजाब के फाजिल्का जिले की है घटना

बड़ी खबर : ईवीएम स्ट्रांग रूम में चली गोली, एक अधिकारी की मौत, अधिकारियों में मचा हड़कंप

फाजिल्का :  पंजाब के फाजिल्का शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में गोली चलने के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप सा मच गया।
 


लेकिन जब मामला सामने आया तो पता चला कि गोली खुद वहां डियूटी पर तैनात जलालाबाद के गांव मौलवी निवासी बलदेव सिंह ने खुद अपनी सरकार पिस्तौल से खुदकुशी करने के लिए चलाई है।


गोली चलने की आवाज़ के बाद जब मौके पर मौजूद आला अधिकारी अंदर पहुंचे तो देखा कि बलदेव सिंह खून से लथपथ पड़ा है जिसके बाद उसे हस्पताल ले जाया गया तो वहां पर डाक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया।