पुलिस एनकाउंटर में मारे गए शार्पशूटर्स को जग्गू भगवानपुरिया के खाते से श्रद्धांजलि

पोस्ट में लिखा दोनों ही हमारे शेर थे और दिल में बसते रहेंगे

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए शार्पशूटर्स को जग्गू भगवानपुरिया के खाते से श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ : पंजाब के नामी सिंगर सिद्धू मुस्सेवाला के कत्ल मामले में नामज़द गैंगस्टर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा जिनका की बीते दिनी मुस्सेवाला के कत्ल के 52 दिन बाद पंजाब पुलिस द्वारा एनकाऊंटर कर दिया गया को सोशल मीडिया पर बने जग्गू भगवानपुरिया के नाम के खाते से श्रद्धंजलि दी गई है।

 

गौर हो कि बीते दिनी अमृत्सर के भकना गांव में मुस्सेवाला कत्ल मामले में नामज़द गैंगस्टर शार्प शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा के साथ पुलिस का मुकाबला हुआ था जिसमें दोनों ही पंजाब पुलिस की गोली के साथ मारे गए थे, इस एनकाऊंटर के बाद अब जग्गू भगवानपुरिया के खाते से यह पोस्ट शेयर की गई है।

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से बने अकाउंट से लिखा गया कि रूपा और मन्नू हमारे शेर भाई थे। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। वह हमेशा हमारे दिल में बसते रहेंगे। जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ। हमारे दोनों भाईयों की आत्मा को शांति मिले। दोनों को वाहेगुरू अपने चरणों में स्थान दे। इन भाईयों का घाटा हमें कभी पूरा नहीं होगा।