नहीं हुआ वारिस पंजाब का मुखी और खालिस्तानी समर्थक अमृत्पाल सिंह गिरफ्तार

नकोदर ईलाके के कई गांवो में अभी भी सर्च अभियान ज़ारी

नहीं हुआ वारिस पंजाब का मुखी और खालिस्तानी समर्थक अमृत्पाल सिंह गिरफ्तार

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब के मुखी और पंजाब में खालिस्तान की आग को बढ़ावा देने वाले अमृत्पाल सिंह की गिरफ्तारी अभी तक नही हो पाई है, हालांकि दोपहर के समय यह खबर सामने आई थी कि अमृत्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन कुछ देर पहले ही पुलिस ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनकी तलाश जारी है। हालांकि दोपहर में सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि करीब डेढ़ घंटे पीछा करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

 

इस बीच माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेंगी। समूचे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। देर रात पंजाब में सरकारी बस सेवाएं भी दो दिन के लिए बंद कर दी गईं।

 

वहीं पुलिस की मानी ज़ाए तो देर रात यानि कि अब तक पंजाब के विभिन्न ईलाकों से अमृत्पाल सिंह और खालिस्तान के समर्थक करीब 78 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो पंजाब पुलिस द्वारा अभी नकोदर के आस पास के कई गांवों को सील कर अमृत्पाल को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया ज़ा रहा है।

 

हमारी निज़ी तौर पर भी पंजाब वासियों से अपील है  कि प्रशासन का साथ दें और किसी तरह भी पंजाब का माहौल खराब ना होनें दें, इसके साथ ही यह भी अपील है कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर कोई Fake संदेश वायरल कर तनावपूर्ण माहौल ना बनने दें। धन्यवाद