Big Breaking : पंजाब में बेअदबी की एक और वारदात, शनिदेव भगवान की मूर्ति को किया खंडित

मौके पर बना माहौल तनावपूर्ण

 

 

लुधियाना : पंजाब में बेअदबी के मामले पहले वाले तो अभी तक हल नहीं हुए लेकिन आगे भी इन घटनायों पर अंकुख लगता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

 

ताज़ा मामला सामने आया है पंजाब के लुधियाना शहर से जहां पर कुछ देर पहले शहर के  ग्यासपुरा के सुंदर नगर इलाके से सामने आया है जहां एक युवक ने ईंट मार कर भगवान शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर डाला जिससे उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

जब इलाके के लोगों को इसका पता चला तो पूरे इलाके में रोष फैल गया। जैसे ही आरोपी घटना अंजाम देकर भाग रहा था तो लोगों ने उसे काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। यह सारी घटना पास ही लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गई। सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने लोगों को शान्त करवाते हुए आरोपी और सी.सी.टी.वी. फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।