Chandigarh University में लड़की ही बनी लड़कियों की दुश्मन, उछाल दी उनकी इज्जत

लड़की ने किया कबूल शिमला के लड़के के कहने पर करती थी यह कांड

Chandigarh University में लड़की ही बनी लड़कियों की दुश्मन, उछाल दी उनकी इज्जत

चंडीगढ़ : मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की अपनी ही यूनिवर्सिटी की 60 छात्रायों की दुश्मन बन गई और दुश्मन भी ऐसी बनी कि उक्त लड़की ने उन 60 लड़कियों के साथ ऐसा काम कर दिया कि उनकी इज्जत को उछाल दिया।

 

असल में उक्त लड़की ने 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो एक लड़के को भेज़ दिया जिसने उन वीडियो क्लिपों को वायरल कर दिया जिसके बाद  8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है।

 

 यूनिवर्सिटी  की लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए आरोपी युवती को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस घटना के बाद भड़के छात्र-छात्राओं ने देर रात यूनिवर्सिटी कैम्पस में भारी विरोध प्रदर्शन भी किया। छात्राओं ने विश्वविद्यालय को घेर लिया और वी वॉन्ट जस्टिस जैसे नारे लगाए। भड़के स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी भी पलट दी। हंगामा इतना बढ़ किया कि सिक्योरिटी गार्ड्स को यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करना पड़ा। 

 

वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है।

 

 

इस सारे हंगामे के बाद एसएसपी मोहाली विवेक सोनी ने कहा कि 6 छात्राओं का वीडियो बनाने के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। और आरोपी छात्रा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।वीडियों के वायरल होने के बाद 8 छात्राओं द्वारा जान देने की कोशिश करने की बात सामने आई थी, जिसका पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार, कोई प्रयास (आत्महत्या करने) की सूचना नहीं मिली। छात्रों के मेडिकल रिकॉर्ड को रिकॉर्ड में ले लिया गया है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।