राखी सांवत का तनुश्री पर बड़ा आरोप लेस्बियन है तनुश्री कई बार किया उस से रेप

राखी सांवत का तनुश्री पर बड़ा आरोप लेस्बियन है तनुश्री कई बार किया उस से रेप

[metaslider id="3396"]

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद को लेकर राखी ने तनुश्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि तनुश्री ड्रग्स लेकर अपनी वैन में पड़ी हुई थीं। उनके आरोप लगाने के बाद तनुश्री ने राखी पर मानहानि का केस करते हुए 10 करोड़ का हर्जाना मांगा। हाल ही में राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तनुश्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी साड़ी पहने हुए सिर पर पल्लू रखकर एक साधारण औरत की तरह पहुंची। राखी ने कहा कि उसे बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत हो गया मीटू, अब वो SheToo की शुरुआत करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि आज आज दुनिया को वो सच बताना चाहती हूं, जो 12 साल तक छिपा रखा था।  अपने चेहरे को छिपाते हुए राखी ने कांपती आवाज में कहा कि तनुश्री ने उसका बार-बार रेप किया है। राखी ने कहा, "उसे ये सब बोलने में उसे दुख हो रहा है, लेकिन उसके साथ अत्याचार हुआ है। उसे मारने की धमकी के साथ साथ गैंग रेप की धमकियां मिल रही है।  उन्होंने कहा कि उनके साथ कई बार रेप किया गया। तनुश्री दत्ता ने उनके प्राइवेट पार्ट को छुआ।

उन्होंने कहा कि इस बात के बाद आप लोग सोच रहे होंगे कि एक लड़की किसी लड़की का रेप कैसे कर सकती है। तो वो बताना चाहती है कि तनुश्री का सबसे बड़ा सच ये है कि वो लेस्ब‍ियन है।" उन्होंने कहा कि वो अंदर से एक लड़का है। वो मुझे रेव पार्टी में ले जाती थी। वहां नशीले पदार्थ लेती थी। कई बार सिगरेट से तंबाकू निकालकर उसमें कोई हरे रंग की चीज भरती थी। उसने उसे भी जबरदस्ती ये सब पिलाया। राखी ने कहा कि तुनश्री 12 साल पहले उसकी बेस्ट फ्रेंड थी। वो नादान थी, सारी बातों से अनजान थी, लेकिन आज वो अपनी आपबीती सुना रही है।  सिर्फ मर्द रेप नहीं करते, एक लड़की भी रेप कर सकती है। ये सुनकर लोग हंस रहे होंगे, लेकिन ये सच है। तनुश्री ने बार-बार मेरा रेप किया।

[metaslider id="3235"]
[metaslider id="2170"]