जालंधर में बड़ी वारदात, पत्नी संग ज़ा रहे युवक का कत्ल

मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ

जालंधर में बड़ी वारदात, पत्नी संग ज़ा रहे युवक का कत्ल

बड़ी और दिल को दहला देने वाली खबर पंजाब के जालंधर शहर से आ रही है जहां पर कुछ देर पहले ही पत्नी संग घूम रहे युवक को तेज़धार हथियारों से काट कर मार दिया गया।

 

मामला जालंधर के बस्ती शेख़ ईलाक का है। जहां पर मिली जानकारी अनुसार देर शाम युवक पर चाकुओं से हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि एक पुराने विवाद के चलते उक्त युवक पर हमला किया गया है।

 

कत्ल किए गए युवक की पहचान अंकित जंबा उर्फ मनी के तौर पर हुई है। बताया ज़ा रहा है कि गंभीर रूप से घायल उक्त युवक को जब हस्पताल ले ज़ाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई