जालंधर देहाती में लूट की बड़ी वारदात, पिस्तौल की नोक पर करियाना व्यापारी को बनाया निशाना

जालंधर देहाती में लूट की बड़ी वारदात, पिस्तौल की नोक पर करियाना व्यापारी को बनाया निशाना

जालंधर देहाती में बीती रात को लूटेरों ने पिस्तौल की नोक पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके चलते लूटेरों ने एक करियाना व्यापारी को निशाना बनाते हुए उसके घर से सोने के गहने और कुछ नगदी भी लूट ली है।

 

 

मामला है गोराया थाने के अधीन आने वाले गांव रूड़का कलां का जहां पर महेश करियाना स्टोर नाम से दुकान चलाने वाले महेश कुमार की दुकान पर जिसके ऊपर ही उसका घर है, पर कुछ युवक करीब 10 बज़े आए और दुकान खोल कर खाने का सामान देने की डिमांड करने लगे, जिसे पहले तो महेश कुमार द्वारा इंकार कर दिया गया लेकिन ज्यादा ज़ोर डालने पर महेश ने आकर दुकान का शटर खोल दिया।

 

जिसके बाद करीब 8 युवकों जिनमें से कुछ के पास पिस्तौल भी था ने महेश व उसके परिवार को बंधक बनाकर  घर में पड़े करीब 4 तोले सोने के गहने और दुकान के गल्ले में पड़े करीब 10000 रूपए की नगदी लूट कर फरार हो गए।

 

 

News Alert : Whats app पर न्यूज़ update पाने के लिए हमारे नंबर 9803300089 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर अपना नाम लिख और शहर का नाम लिख कर भेंज़ दे हम आपको अपने Watsapp ग्रुप का लिंक भेज़ देंगें तांकि, आपको अगली अपडेट खबर आनी शुरू हो जाएगी। इस नंबर को Save करना मत भूलें।