पंजाब में बड़ी वारदात, श्री आनंदपुर साहिब में मेले के दौरान कनाडा के रहने वाले निहंग सिंह का कत्ल

मामूली सी बात को लेकर हुई थी झड़प

पंजाब में बड़ी वारदात, श्री आनंदपुर साहिब में मेले के दौरान कनाडा के रहने वाले निहंग सिंह का कत्ल

चंडीगढ़ : पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में झगड़े के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस का निहंग सिंहों के साथ झगड़ा हुआ था। वारदात देर रात कीरतपुर साहिब के पास बने श्री आनंदपुर साहिब के प्रवेश द्वार पर हुई।

 

पता चला है कि होल्ला मोहल्ला जिसका अपना एक धार्मिक महत्व है। इस मेले में युवक बाइकों को साइलैंसर खुलवा कर या फिर मॉडिफाई करवा कर आते हैं। इसके अलावा कुछ युवक ट्रैक्टरों पर बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर हुड़दंग मचाते हैं। इन्हें रोकने के लिए निहंग सिंहों ने नाका लगा रहा था जिस पर युवक की उनके साथ झड़प हुई।

 

कनाडा के पीआर प्रिंस जिसकी श्री आनंदपुर साहिब में निहंग सिंहों के साथ झड़प में मौत हो गई निहंग सिंह नहीं था। वह निहंग सिंह का बाणा (निहंग सिंहों की ड्रेस ) पहनकर होला मोहल्ला में जा रहा था। प्रिंस ने अपनी बाइक के साइलैंसर मॉडिफाई करवा रखे थे। उसे निहंग सिंहों ने रोका नहीं रुका तो हमला किया।