मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कारवाई लॉरेंस का भांजा अजरबैजान में अरेस्ट

भाई अनमोल कनाडा से कीनिया भागा

मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कारवाई लॉरेंस का भांजा अजरबैजान में अरेस्ट

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दो बड़ी जानकारी सामने आई है। पहला- मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड सचिन थापन को अजरबैजान की लोकल पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, दूसरी खबर है कि गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल कनाडा से कीनिया पहुंच गया है।

 

 

ये दोनों मूसेवाला के कत्ल से पहले फर्जी पासपोर्ट पर भारत छोड़ भाग गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही विदेश मंत्रालय ने पंजाब पुलिस से दोनों की क्रिमिनल हिस्ट्री मांगी है। पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि अजरबैजान में पकड़े गए सचिन थापन को भारत लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।