फगवाड़ा में भी पहुंची NIA की टीम, गांव चहेड़ू और नंगल मझ्झा में की रेड

पंजाब में आज़ सुबह से ही कई स्थानों पर चल रही है रेड

फगवाड़ा में भी पहुंची NIA की टीम, गांव चहेड़ू और नंगल मझ्झा में की रेड

फगवाड़ा : इस समय की बड़ी खबर जिला कपूरथला के शहर फगवाड़ा से है जहां पर आज़ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रेड की है। NIA के द्वारा फगवाड़ा के गांव चहेड़ू और नंगल मझ्झा में रेड की कारवाई को अंजाम दिया है।



आपको बता दें कि आज़ सुबह से ही पंजाब के विभिन्न शहरों में NIA द्वारा खालिस्तानी कनैक्शन और गैंगस्टर कनैक्शन को लेकर रेड की ज़ा रही है। इस कड़ी के चलते ही NIA द्वारा फगवाड़ा के गांव चहेड़ू और नंगल मझ्झा में रेड की है।

 

बताया ज़ा रहा है कि यह रेड NIA द्वारा पुराने समय के खालिस्तानी सर्मथक रहे लोगों के रिश्तेदारों के घरों में की है जो कि इस समय विदेश में रह रहे है।