Punjabi Singer Sidhu Moosewala कत्ल कांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पुलिस वर्दीधारी ने ही करना था कत्ल

नेशनल जेवलिन प्लेयर था जिसने पहन रखी थी पुलिस की वर्दी

Punjabi Singer Sidhu Moosewala कत्ल कांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, पुलिस वर्दीधारी ने ही करना था कत्ल

Ludhiana : मशहूर पंजाबी गायक मरहूम Sidhu Moosewala के कत्लकांड को लेकर पंजाब की Ludhiana पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है।

 

लुधियाना पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने जा रही फॉर्च्यूनर कार में जो तीसरा व्यक्ति अज्ञात था, उसकी पहचान हो गई। वह बटाला निवासी गुरमीत सिंह मीते है।आरोप है कि गुरमीत मीते ने मूसेवाला हत्याकांड में रैकी की थी। वहीं बता दें आरोपी गुरमीत सिंह मीते फॉर्च्यूनर कार में पुलिस की वर्दी रख कर ले जा रहा था। मीते जेवलिन का नेशनल स्तर का खिलाड़ी रहा है।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपरी वहीं वह पंजाब पुलिस में भी सिपाही था। आरोपी 2014 में भर्ती हुआ था लेकिन 2020 में उसे डिसमिस कर दिया था। आरोपी नशा के सेवन करता था और डयूटी से गैरहाजिर रहता था जिस कारण उसे डिसमिस कर दिया था। आरोपी गुरमीत मीते चिट्‌टा का सेवन करने लगा था।

 

आरोपी को लुधियाना पुलिस बटाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी ने रिमांड दौरान ही खुलासे किए। हथियार सप्लाई मामले में पहले फॉर्च्यूनर से जिन दो लोगों की पहचान हुई थी उनमे सतवीर सिंह वासी अजनाला और गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मनी रइया शामिल है। गुरमीत मीते की जग्गू भगवानपुरिया से काफी नजदीकियां थी जिस कारण आरोपी गुरमीत उनके गैंग का हिस्सा बन गया था। बता दें मूसेवाला हत्याकांड में अभी तक 24 लोग गिरफ्तार है जबकि बताया जा रहा कि इस मामले में 36 के करीब लोग नामजद है।